“जब तक गौमाता का रक्त बहता रहेगा, तब तक आजादी अधूरी रहेगी” : बंशीधर बेहरा

गौसेवा आयोग के जिला अध्यक्ष ने किया गौसेवा, सुरक्षा और संरक्षण का आह्वान

रायगढ़। गौसेवा आयोग के जिला अध्यक्ष बंशीधर बेहरा लगातार गौसेवा, गौ सुरक्षा और गौ संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौमाता हमारी संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
बंशीधर बेहरा ने कहा, “जब तक हमारे देश भारत में गौमाता का रक्त बहता रहेगा, तब तक हमारे देश की आजादी अधूरी रहेगी।” उन्होंने कहा कि गौमाता की रक्षा केवल किसी एक व्यक्ति, संस्था या संगठन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सड़कों पर बेसहारा एवं घायल गौवंश की मदद करें तथा गौशालाओं को सहयोग देकर गौ संरक्षण के कार्य को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि गौसेवा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और गौवंश को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना आज समय की आवश्यकता है।
बंशीधर बेहरा ने कहा कि गौमाता की सेवा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी से भी जुड़ा विषय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास बेसहारा गौवंश की सुरक्षा के लिए यथासंभव सहयोग करें।
अंत में उन्होंने आह्वान किया, “आइए, हम सभी गौमाता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लें तथा इस पुनीत कार्य में अपनी भूमिका निभाएं।”

