Blog

खरसिया वन परिक्षेत्र कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, रेंजर लीला पटेल ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर पर्यावरण संरक्षण, जंगल सुरक्षा और आमजन के दायित्व का दिया संदेश

खरसिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खरसिया वन परिक्षेत्र कार्यालय में रेंजर लीला पटेल के हाथों गरिमापूर्ण ढंग से तिरंगा ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने उपस्थित वन विभाग के कर्मचारियों एवं आमजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने उद्बोधन में रेंजर लीला पटेल ने कहा कि देश की स्वतंत्रता केवल उत्सव मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रहित और समाजहित में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना ही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने मानव समाज के साथ-साथ बेजुबान जीव-जंतुओं के संरक्षण की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जंगलों की सुरक्षा और वन्यजीवों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जंगल सुरक्षित रहेंगे तो पर्यावरण संतुलित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने आम जनता से जंगलों की रक्षा, अवैध कटाई पर रोक लगाने में सहयोग तथा वन एवं वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को उत्साहपूर्वक मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ...