Blog

राष्ट्रीय मिनीगोल्फ प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर राष्ट्रीय खिलाड़ी हेमंत खुटे सम्मानित

महासमुंद राष्ट्रीय मिनीगोल्फ खिलाड़ी एवं पिथौरा निवासी हेमंत खुटे को राष्ट्रीय मिनीगोल्फ प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं आयोजन संबंधी दायित्वों का उत्कृष्टता से निर्वहन करने पर सम्मानित किया गया। महासमुंद जिले के प्रभारी एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने उन्हें मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर महासमुंद जिले एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा युवा रत्न सम्मान प्राप्त करने हेतु सुश्री मृणाल विदानी, छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने हेतु सुश्री सोनिया बंदे एवं सुश्री दिव्या सिन्हा को सम्मानित किया गया, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रशिक्षक हेतु नरेश चंद्राकर, राष्ट्रीय पैरा प्रतियोगिता में पदक जीतने पर तोरण यादव, डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग को खेल के क्षेत्र में राज्य स्तर में 24 स्वर्ण, 24 रजत पदक विजेता, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 10 खिलाड़ियों की भागीदारी एवं 02 रजत पदक विजेता होने पर सम्मानित गया।
राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी करने वाले खिलाड़ी शुभम शर्मा, भूपेंद्र साहू, भावेश कुमार तारक, झलक राम ध्रुव, अजय प्रकाश साहू, निवेश मन्नाडे, अभिषेक निर्मलकर, आयुष निर्मलकर, डोमेश्वरी साहू, रीनू पटेल, रिषिका खाखा, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मुरली सिंह राजपुरोहित एवं दीपशिखा साहू, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर अनन्या प्रधान, संजना मुन्ना एवं मीरा पंडा को सम्मानित किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी हेतु दिनेश साहू को सम्मानित किया गया, राष्ट्रीय खिलाड़ी उत्कर्ष उपाध्याय, दीपांशु पटले, अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी कु. दिव्या रंगारी को एशिया कप 2025 में भागीदारी करने एवं स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। कराते में ईशान साहू, तुषार डडसेना, निकुंज कुमार साहू एवं फामेश्वरी सिन्हा को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल देवांगन, अंजलि बरमाल, हिना ढालेन खेल संघों के पदाधिकारियों ने सभी सम्मानित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ...