Blog

गांव-गांव तक पहुंचे राष्ट्रप्रेम, प्रेस रिपोर्टर क्लब एवं नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन चलाएंगे संयुक्त जनजागरण मुहिम

घर-घर तिरंगा अभियान को राष्ट्र जागरण से जोड़ने का संकल्प, ग्रामीण क्षेत्र के जन-जन तक पहुंचेगा देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश

रायगढ़। जब तक राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रवाद की खुशबू गांव-गांव तक नहीं पहुंचेगी, तब तक तिरंगे, राष्ट्र और देशभक्ति के प्रति हमारे जज्बे को पूर्ण रूप से सफल नहीं माना जा सकता। भारत की असली धड़कन गांवों में बसती है। इसलिए गांव-गांव में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना बेहद जरूरी है। यह बात प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता ने कही।

उन्होंने कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब एवं नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संयुक्त प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्र जागरण और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए व्यापक जनजागरण मुहिम चलाई जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जन-जन तक राष्ट्रप्रेम की भावना पहुंचाना तथा नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं महापुरुषों के बलिदान से परिचित कराना है।

श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि घर-घर तिरंगा अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं रहना चाहिए। तिरंगे के साथ उसके सम्मान, देश के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी और राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले वीरों की गाथा भी प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक पहुंचनी चाहिए।

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में जब कुछ लोगों से नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों के बारे में पूछा जाता है, तो कई लोग उनके योगदान के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं दे पाते। यह हम सभी के लिए चिंतन का विषय है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों, भारतीय सेना के वीर जवानों तथा देश की सुरक्षा में शहादत देने वाले पुलिस जवानों के योगदान को गांव-गांव तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के सहयोग से चलेगी मुहिम

श्याम कुमार गुप्ता ने बताया कि इस राष्ट्र जागरण अभियान को मजबूत बनाने के लिए प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कमल मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बोंदरे सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

इसी क्रम में रायगढ़ जिले में जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान, जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया, जिला उपाध्यक्ष किशोर महंत, जिला कार्यकारी अध्यक्ष निलाम्बर पटेल, जिला सहसचिव धर्मेंद्र बानी, संभाग सचिव पिंगल बघेल, संभाग संरक्षक सरोज श्रीवास, पदाधिकारी सुमित पटेल, शत्रुघ्न साहू एवं विभूति प्रधान सहित सभी जिला पदाधिकारी एवं सदस्य इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों तथा नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के सहयोग से यह अभियान लगातार आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के जन-जन तक राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश पहुंच सके।

गांव की आवाज भी पहुंचेगी शासन-प्रशासन तक

श्याम गुप्ता ने कहा कि इस मुहिम का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को पत्रकारिता से जोड़ना भी है। गांवों के युवा यदि पत्रकारिता के माध्यम से अपने क्षेत्र की समस्याओं, जरूरतों और विकास से जुड़े मुद्दों को सामने लाएंगे, तो ग्रामीण जनता की आवाज मजबूती से शासन-प्रशासन तक पहुंचेगी और समस्याओं के समाधान की दिशा में तेजी से कार्य किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद केवल नारों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह हमारे व्यवहार, जिम्मेदारी और समाज के प्रति कर्तव्य में दिखाई देना चाहिए। जब गांव का प्रत्येक नागरिक अपने राष्ट्र के इतिहास, शहीदों के बलिदान और संविधान तथा राष्ट्रीय एकता के महत्व को समझेगा, तभी भारत और अधिक मजबूत बनेगा।

श्याम कुमार गुप्ता ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल घर-घर तिरंगा पहुंचाना नहीं, बल्कि घर-घर राष्ट्रप्रेम पहुंचाना है। गांव-गांव में देशभक्ति की खुशबू और राष्ट्रवाद का जुनून पहुंचे, यही इस मुहिम का संकल्प है।”

राष्ट्रहित सर्वोपरि। देशहित सर्वोपरि।

जय हिंद! वंदे मातरम्!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ...