Blog

डीआईजी सदानंद कुमार ने पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में किए बालाजी सरकार के दर्शन

दिव्य दरबार में लगाई हाजिरी, पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज से प्राप्त किया आशीर्वाद

शक्ति। रायपुर रेंज के डीआईजी सदानंद कुमार जी ने शक्ति जिले के प्रसिद्ध पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम पहुंचकर बालाजी सरकार के दिव्य दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने श्रद्धापूर्वक बालाजी सरकार के दर्शन-पूजन कर देश, समाज एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।

इस अवसर पर डीआईजी सदानंद कुमार जी ने पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा जी महाराज ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए जनसेवा एवं कर्तव्य के क्षेत्र में निरंतर समर्पण के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में डीआईजी के आगमन पर श्रद्धालुओं एवं मंदिर से जुड़े लोगों में उत्साह देखा गया। उन्होंने धाम की आध्यात्मिक महत्ता और धार्मिक वातावरण की सराहना करते हुए बालाजी सरकार के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी डीआईजी सदानंद कुमार जी के मंगलमय एवं सफल कार्यकाल की कामना की।

जय श्री बालाजी सरकार। जय श्री हनुमान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ...