Blog

राजपूत समाज की अहम बैठक सफल, समाज की एकजुटता को लेकर पिंटू सिंह ने जताया आभार

सामाजिक एकता और संगठन के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं भोजपुरी समाज के पिंटू सिंह

रायगढ़। राजपूत समाज, किरोड़ीमल नगर रायगढ़ की अहम बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में राजपूत समाज के भाइयों ने अपना बहुमूल्य समय देकर सहभागिता निभाई, जिसके लिए समाज की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर भोजपुरी समाज रायगढ़ के अध्यक्ष पिंटू सिंह ने कहा कि समाज की एकता, भाईचारे और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी समाजों को मिल-जुलकर आगे बढ़ना चाहिए। पिंटू सिंह सामाजिक एकता और समाज को संगठित करने के लिए हमेशा सक्रिय रहते हैं और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने राजपूत समाज के सभी सदस्यों को सफल बैठक के लिए बधाई देते हुए कहा कि समाज की मजबूती तभी संभव है, जब सभी लोग एकजुट होकर सामाजिक हित में अपना योगदान दें।

बैठक के सफल आयोजन पर राजपूत समाज की ओर से सभी समाजबंधुओं का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

जय भवानी 🚩🚩
जय महाराणा प्रताप ⚔️⚔️
राजपूत समाज, किरोड़ीमल नगर रायगढ़ 🚩

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ