Blog

अनुसूचित जाति मोर्चा के रायगढ़ विधानसभा प्रभारी हिमांशु चौहान के नेतृत्व में संत रविदास संदेश कलश यात्रा का शुभारंभ

जिला भाजपा के निर्देशानुसार पुसौर ब्लॉक में पहुंचा संत रविदास संदेश अभियान, भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान से जुड़कर गांव-गांव पहुंच रहा सामाजिक समरसता का संदेश

रायगढ़/पुसौर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन, विचारों और उनके बताए मार्ग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला भाजपा के निर्देशानुसार संत रविदास संदेश कलश यात्रा अभियान को पुसौर ब्लॉक में ले जाया गया।

अनुसूचित जाति मोर्चा के रायगढ़ विधानसभा प्रभारी हिमांशु चौहान के नेतृत्व में पुसौर ब्लॉक के गुड़गहन गांव से संत रविदास संदेश कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणवासियों ने भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद संत रविदास जी के रथ को पूरे गांव में भ्रमण कराया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने यात्रा में सहभागिता की और संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। हिमांशु चौहान ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को एकता के सूत्र में बांधा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में संत रविदास जी के महान विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चला रही है। इसी राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत पुसौर ब्लॉक के गांव-गांव तक संत रविदास जी के संदेश को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक उनके विचार पहुंचें और सामाजिक समरसता एवं भाईचारे को और मजबूती मिले।

हिमांशु चौहान ने कहा कि जिला भाजपा के निर्देशानुसार यह अभियान पुसौर ब्लॉक के विभिन्न गांवों तक पहुंचेगा। कलश यात्रा के माध्यम से लोगों को संत रविदास जी के आदर्शों, उनके सामाजिक चिंतन और मानवता के संदेश से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

गुड़गहन से शुरू हुई यह यात्रा भजन-कीर्तन और श्रद्धा के वातावरण में आगे बढ़ रही है। भाजपा के इस अभियान के माध्यम से संत रविदास जी के महान संदेश को घर-घर तक पहुंचाने और समाज में एकता, सद्भाव तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ