Blog

सौर ऊर्जा प्रशिक्षण से महिला शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन की बैठक में बनी कार्ययोजना

महिला एवं बाल विकास विभाग व BSP प्लांट अधिकारियों से मुलाकात कर संगठन के सेवा कार्यों को गति देने पर जोर

रायगढ़, 23 अगस्त 2026। नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यों, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष गीतांजली धंडाले, प्रदेश अध्यक्ष महिला ,कविता छाबड़ा ,जिला अध्यक्ष भारती सोनबर, सुनील सर, अजय सोनी सर, महिला उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा साहू, कार्यकारिणी सदस्य नेहा शुक्ला एवं रतना देशलहरे सहित सिलाई सेंटर से जुड़ी बालिकाएं उपस्थित रहीं।

बैठक में विशेष रूप से सौर ऊर्जा प्लान की ट्रेनिंग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन से जुड़ी मातृशक्ति एवं युवाशक्ति को नए कौशल और रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे कार्य करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष गीतांजली धंडाले ने संगठन में विभिन्न नए विषयों एवं सेवा कार्यों को शामिल करने तथा महिलाओं की भागीदारी को और अधिक मजबूत करने को लेकर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से मातृशक्ति और युवाशक्ति को सकारात्मक दिशा में जोड़ते हुए समाजहित में प्रभावी कार्य किए जाने चाहिए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन के आगामी कार्यों को और अधिक प्रगतिशील एवं प्रभावी बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों तथा BSP प्लांट के अधिकारियों से मुलाकात कर सहयोग एवं विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। उद्देश्य है कि संगठन से जुड़ी मातृशक्ति और युवाशक्ति पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ नारी शक्ति के उत्थान, कौशल विकास और समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर सके।

बैठक के समापन अवसर पर नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम कुमार गुप्ता तथा राष्ट्रीय संरक्षक बलबीर शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...