Blog

छत्तीसगढ़ के पांच खिलाड़ी मलेशिया इंटरनेशनल लैक्रॉस प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि प्रदेश के पांच लैक्रॉस खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। एशिया पैसिफिक लैक्रॉस यूनियन के तत्वावधान में 28 से 30 अगस्त 2026 तक कुआला लंपुर, मलेशिया में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल लैक्रॉस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सोनम बंजारा, मानसी भूमिया, शांति प्रधान, शिवम गबेल एवं देव अवतार चौधरी भाग लेंगे।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के साथ मलेशिया, सिंगापुर, फिलीपींस, हांगकांग, चीन और थाईलैंड की टीमें भी हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन से प्रदेश के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी तथा जिला खेल सहायक संचालक श्रीमती प्रतिमा सागर का विशेष सहयोग रहा है। उनके सहयोग एवं प्रोत्साहन से प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।

लैक्रॉस एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया से तौसीफ अहमद लारी एवं इमरान लारी के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लेगी। खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने से छत्तीसगढ़ में लैक्रॉस खेल को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

प्रदेश के खेलप्रेमियों एवं खेल संगठनों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन और देश के लिए गौरव हासिल करने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ