प्रेस रिपोर्टर क्लब के लिए गौरव का क्षण, तीन पदाधिकारियों को मिली संपादकीय मान्यता





भारत सरकार के प्रेस महापंजीयक से मिली मान्यता, संगठन के विस्तार को मिलेगी नई रफ्तार



रायगढ़। प्रेस रिपोर्टर क्लब के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि क्लब के तीन प्रमुख पदाधिकारियों को भारत सरकार के प्रेस महापंजीयक से महत्वपूर्ण संपादकीय मान्यता प्राप्त हुई है।
प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता को छत्तीसगढ़ लोक सारथी के संपादक, संभाग सचिव पिंगल बघेल को संपादक “रायगढ़ माटी महक”तथा रायगढ़ जिलाध्यक्ष हिमांशु चौहान को जन-जन की मातृभूमि के संपादक के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है।
भारत सरकार के प्रेस महापंजीयक से मिली यह उपलब्धि पूरे प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कमल मित्तल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बाल बोंद्रे सहित छत्तीसगढ़ के सभी प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने श्याम कुमार गुप्ता, पिंगल बघेल एवं हिमांशु चौहान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
क्लब परिवार ने कहा कि यह उपलब्धि केवल तीनों पदाधिकारियों की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार की प्रतिष्ठा और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है। इस उपलब्धि से संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।
प्रेस रिपोर्टर क्लब का मानना है कि यह उपलब्धि संगठन के विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों एवं संभागों में संगठन को और अधिक मजबूती के साथ तेजी से विस्तार देने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
क्लब पत्रकारों की एकजुटता, पत्रकार हितों की रक्षा, पत्रकारों के सम्मान एवं पत्रकारिता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से निरंतर कार्य करता रहेगा। प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि तीनों पदाधिकारियों की यह उपलब्धि प्रेस रिपोर्टर क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।



