Blog

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मण्डल अध्यक्ष चुनाव के लिए हुई गहन चर्चा

इन दिनों केंद्र और छत्तीसगढ राज्य में सत्तासीन पार्टी भाजपा में चल रहे संगठन पर्व के अंतर्गत घरघोड़ा नगर के नावापारा दुर्गा मंडप में महत्वपूर्ण बैठक रखी गई रही जिसमें घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए रायशुमारी की गई, उक्त बैठक में पहले प्राथमिक सदस्यता, सक्रिय सदस्यता और बूथ अध्यक्ष का चुनाव किया फिर मंडल अध्यक्ष के चुनाव के लिए चर्चा परिचर्चा में सभी की राय ली गई। आपको बता दें की छह नाम मण्डल अध्यक्ष के लिए आए हैं जिसमें पार्टी से आए हुए प्रतिनिधी जिला उपाध्यक्ष और चुनाव अधिकारी सभी नाम लेकर यहां से जाएंगे और जिले की कोर कमेटी में सभी नामों की अनुसंशा की जावेगी। आगामी 12 दिसंबर को चयनित नामों के आने के बाद चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। उक्त कार्यक्रम में भाजपा के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता लबरेज जोश के साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
कसहीबाहरा स्कूल में गुरुजनों का सम्मान , प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा हुनर नेत्र पखवाड़े के तहत कसहीबाहरा स्कूल में चित्रकला,निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान