Blog

भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ में राजेश शर्मा ‘बिल्लू’ को मिली नई जिम्मेदारी

रायगढ़ शहर के सदस्य पदाधिकारी नियुक्त, कार्यकर्ताओं में हर्ष

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ में रायगढ़ शहर से राजेश शर्मा ‘बिल्लू’ को सदस्य पदाधिकारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं व्यापारी वर्ग में उत्साह का माहौल है।

राजेश शर्मा ‘बिल्लू’ लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। व्यापारी वर्ग के बीच उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ में यह दायित्व सौंपा गया है। माना जा रहा है कि वे व्यापारियों की समस्याओं और उनकी मांगों को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त पदाधिकारी राजेश शर्मा ‘बिल्लू’ ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही व्यापारी समाज को संगठन से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं व्यापारी समाज से जुड़े लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...