Blog

शतरंज की बिसात पर प्यादे की चाल से हुआ राज्य शतरंज चयन स्पर्धा का उदघाटन,छत्तीसगढ़ प्रदेश के 107 जूनियर खिलाड़ियों ने लिया है हिस्सा राष्ट्रीय चयन स्पर्धा हेतु बालक व बालिका दोनों वर्गों से होगा 4-4 खिलाड़ियों का चयन

मुंगेली l आदित्य मंगलम में छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर वर्ग (अंडर -19) फीडे रेटेड स्टेट चैंपियनशिप का उदघाटन हुआ। उदघाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी चंदकुमार धृतलहरे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमन्त खुटे ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में आशीष तिवारी मंचासीन थे। मुख्य अतिथि ने शतरंज के उदघाटन अवसर पर शतरंज की बिसात पर प्यादे की चाल चलकर राज्य चयन स्पर्धा का उदघाटन किया।
इस दरमियान मुख्य अतिथि चंदकुमार धृतलहरे ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज एक बेहतरीन रोचक खेल है । यह आपके सीखने का स्तर को बढ़ाता है इसलिए इस खेल को हमेशा खेलते रहना चाहिए। जैसे – जैसे हम आगे सीखते जाते है वैसे – वैसे हमारे सीखने की क्षमता में वृद्धि होती है।खेल में निखार आता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमन्त खुटे ने कहा कि मुंगेली सरीखे एक छोटी सी जगह में विगत चार सालों से लगातार कोई न कोई स्टेट सिलेक्शन का होना और यहां के आयोजन पर खिलाड़ियों का बढ़ – चढ़कर हिस्सा लेना वाकई उपलब्धि व गौरव की बात है। मुंगेली जिला शतरंज संघ प्रदेश की अत्यंत सक्रिय संघ है ।मुंगेली जिला आयोजन को लेकर न सिर्फ आगे रहता है बल्कि मुंगेली से सभी आयु वर्गों की चैंपियनशिप में खिलाड़ी प्रदेश के अन्य जिलों में शिरकत करते हैं। विशिष्ट अतिथि आशीष तिवारी ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की अपील करते हुए अपनी शुभकामना संदेश दिया।
इस दरमियान जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह,सचिव ओमप्रकाश सहित संघ के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
उक्त स्पर्धा अंतर्राष्ट्रीय नियमानुसार स्विस लीग पद्धति से 9 चक्रों में खेली जाएगी। स्पर्धा का अंतिम चक्र 29 जुलाई को संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
19 साल की बेटी बनी 'सर्प मित्र'सैकड़ों सांपों और बेजुबान जीवों को दिया नया जीवन, सक्ती हरेठी गांव की... "डॉक्टर्स डे पर ग्राम तुरंगा को मिली बड़ी सौगात: Apex Hospital ने लिया गोद, स्वास्थ्य और हरित विकास ... प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा