Blog

30 दिन 30 सामाजिक अभियान : 7वें दिन K.M.T. शासकीय कन्या महाविद्यालय में चला मेंस्ट्रुअल हाइजीन जागरूकता अभियान

रायगढ़, छत्तीसगढ़ | 10 सितम्बर 2026

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सुश्री अलिशा अंसारी द्वारा चलाए जा रहे “30 दिन – 30 अलग सामाजिक कार्य” अभियान के सातवें दिन K.M.T. शासकीय कन्या महाविद्यालय, रायगढ़ (छ.ग.) में महिला स्वास्थ्य एवं मेंस्ट्रुअल हाइजीन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं को जनऔषधि केंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सुश्री अंसारी ने बताया कि जनऔषधि केंद्रों पर मात्र 1 रुपये में उच्च गुणवत्ता वाले बायोडिग्रेडेबल सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध हैं, जो सभी महिलाओं के लिए किफायती और सुरक्षित हैं।

अभियान के तहत छात्राओं को मेंस्ट्रुअल हाइजीन के महत्व, साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान 100 यूनिट जनऔषधि सुविधा सेनेटरी पैड्स का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

सुश्री अंसारी ने कहा, “मासिक धर्म कोई शर्म की बात नहीं, यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसके बारे में सही जानकारी और स्वच्छता का ध्यान रखना हर युवती के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।”

महाविद्यालय प्रशासन और छात्राओं ने इस पहल की सराहना की। छात्राओं ने कहा कि इस तरह के जागरूकता शिविर से उन्हें जनऔषधि केंद्रों की उपयोगिता और कम खर्च में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन 30 सामाजिक अभियान : 7वें दिन K.M.T. शासकीय कन्या महाविद्यालय में चला मेंस्ट्रुअल हाइजीन जागरू... 30 दिन 30 सामाजिक अभियान : 6वें दिन सुश्री अलिशा अंसारी ने किया वृहद पौधरोपण कसहीबाहरा स्कूल में गुरुजनों का सम्मान , प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा हुनर नेत्र पखवाड़े के तहत कसहीबाहरा स्कूल में चित्रकला,निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक...