Blog

एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड राष्ट्रसेवा की पाठशाला: अलीशा अंसारी जैसी बेटियां दे रही समाजसेवा का संदेश — श्याम गुप्ता

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अलीशा अंसारी का 30 दिवसीय सेवा संकल्प प्रेरणादायी

रायगढ़। प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं नागरिक स्वच्छता सोच संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और समाजसेवा की भावना विकसित करने के महत्वपूर्ण मंच हैं। स्कूल से कॉलेज तक इनसे जुड़कर युवा राष्ट्रहित, समाजहित और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में अपनी भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने रायगढ़ की बेटी एवं एनएसएस के माध्यम से राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अलीशा अंसारी की निरंतर समाजसेवा की सराहना करते हुए कहा कि अलीशा उनके परम मित्र नौशाद की बेटी और परम मित्र फारूक की भतीजी हैं। उन्होंने कहा, “मुझे खुशी और गर्व है कि हमारे परिवार की बेटी आज इतना अच्छा सामाजिक कार्य कर रही है। मुस्लिम परिवार में जन्मी अलीशा द्वारा राष्ट्रसेवा और सर्वसमाज के लिए दिया जा रहा सकारात्मक संदेश बेहद प्रेरणादायी है।”

श्याम गुप्ता ने कहा कि अलीशा जैसी बेटियों की सेवा भावना सर्वसमाज की बेटियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर अलीशा ने 30 दिनों तक प्रतिदिन अलग-अलग सेवा कार्य करने का संकल्प लिया है, जिसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी परिवार और समाज से हों, अवसर मिलने पर राष्ट्र और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। अलीशा अंसारी इसका प्रेरणादायी उदाहरण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...