Blog

आचार्य मां प्रीति जी के जन्मदिन पर बर्थडे सेलिब्रेशन एवं लाइव सत्संग का आयोजन

ओशो के अनुज स्वामी शैलेंद्र सरस्वती जी एवं मां अमृत प्रिया जी देंगे लाइव सत्संग, ध्यान एवं आध्यात्मिक संवाद रहेगा विशेष आकर्षण

रायगढ़, 12 सितंबर 2026। ओशो जीवन जागृति केंद्र रायगढ़ द्वारा आचार्य मां प्रीति जी के जन्मदिन के अवसर पर रविवार, 13 सितंबर को होटल आउटर, रायगढ़ में विशेष बर्थडे सेलिब्रेशन एवं लाइव सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक आयोजन को लेकर साधकों में उत्साह का वातावरण है।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ओशो के अनुज स्वामी शैलेंद्र सरस्वती जी एवं मां अमृत प्रिया जी का लाइव सत्संग रहेगा। इस दौरान ध्यान, सत्संग एवं आध्यात्मिक संवाद के माध्यम से साधकों को आत्मिक शांति, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति कराने का प्रयास किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल जन्मदिन समारोह तक सीमित नहीं है, बल्कि साधकों को ध्यान एवं आध्यात्मिक चिंतन के माध्यम से स्वयं से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम में आध्यात्मिक संवाद के साथ ध्यान एवं सत्संग के विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे।

ओशो जीवन जागृति केंद्र रायगढ़ ने सभी साधकों, ओशो प्रेमियों एवं आध्यात्मिक रुचि रखने वाले लोगों से इस विशेष अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।

सभी साधकों एवं ओशो प्रेमियों को इस विशेष अवसर पर उपस्थित होने के लिए हार्दिक आमंत्रण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...