Blog

चक्रधर समारोह में भोजपुरी समाज को मिला आमंत्रण

रायगढ़।
रायगढ़ में आयोजित होने वाले 41वें चक्रधर समारोह-2026 में पंडित मदन मोहन मालवीय भोजपुरी समाज को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। जिला कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने भोजपुरी समाज के अध्यक्ष पिंटू सिंह को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र भेजा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक स्थानीय चक्रधर मैदान, रायगढ़ में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित सांस्कृतिक समारोह में देश-प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। समारोह में संगीत, नृत्य एवं लोककला की विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
भोजपुरी समाज के अध्यक्ष पिंटू सिंह ने जिला प्रशासन एवं कलेक्टर महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चक्रधर समारोह जैसे प्रतिष्ठित आयोजन में भोजपुरी समाज को आमंत्रित किया जाना पूरे समाज के लिए गौरव और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि समाज इस आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता करेगा।
उन्होंने जिला प्रशासन को सफल एवं भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में एकता, भाईचारे और हमारी लोक परंपराओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...