Blog

“2047 के विकसित भारत का विजन वही समझ सकता है, जिसने बदलते भारत को करीब से देखा है” — श्याम कुमार गुप्ता

“मोदी के नेतृत्व में दुनिया की नजरों में बदला भारत का स्वरूप, वैश्विक मंच पर बढ़ा देश का सम्मान” — प्रेस रिपोर्टर क्लब

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव एवं नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक रेंसी श्याम कुमार गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में हो रहे बदलावों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जो लोग लंबे समय तक भारतीय संस्कृति, संस्कार और परंपराओं को कमजोर करने वाली राजनीति करते रहे, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरी तरह समझ नहीं पाएंगे।

श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि आज देश का सशक्त युवा वर्ग और बुद्धिजीवी वर्ग प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन को समझ रहा है। पिछले वर्षों में भारत के बदलते स्वरूप को देश की जनता ने प्रत्यक्ष रूप से देखा है। शिक्षा, तकनीक, बुनियादी ढांचे, अर्थव्यवस्था, रक्षा और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका में परिवर्तन की लहर दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर को केवल राजनीति के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनके नेतृत्व तक की यात्रा अपने आप में ऐतिहासिक है। लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनता का विश्वास प्राप्त करना उनके नेतृत्व और कार्यशैली के प्रति जनसमर्थन को दर्शाता है।

गुप्ता ने कहा कि आज भी देश के अनेक क्षेत्रों में प्रधानमंत्री मोदी के नाम और नेतृत्व का प्रभाव दिखाई देता है। अनेक जनप्रतिनिधियों को भी मोदी सरकार की नीतियों और नेतृत्व का लाभ मिलता है। यह इस बात का संकेत है कि आम जनता प्रधानमंत्री के नेतृत्व की क्षमता और कार्यशैली को महसूस कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक छवि मजबूत हुई है। दुनिया के अनेक शक्तिशाली और विकसित देश भारत के साथ आर्थिक, तकनीकी और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं। भारत में निवेश के प्रति बढ़ती वैश्विक रुचि भी देश की बदलती आर्थिक और कूटनीतिक स्थिति का संकेत है।

श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विभिन्न देशों द्वारा दिए गए सर्वोच्च सम्मानों को भारत के बढ़ते वैश्विक सम्मान के रूप में देखा जाना चाहिए। उनके अनुसार, यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि दुनिया के मंच पर बढ़ती भारत की प्रतिष्ठा का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई देश भारत को एक ऐसी उभरती शक्ति के रूप में देख रहे हैं, जिसके साथ जुड़कर विकास की नई संभावनाएं पैदा की जा सकती हैं। भारत का बढ़ता प्रभाव और प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प की दिशा में आगे बढ़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...