Blog

एकताल में गूंजा सेवा और विकास का संकल्प, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सैकड़ों महिलाओं और युवाओं ने जलाए दीप

सरपंच हिमांशु चौहान के नेतृत्व में जगन्नाथ मंदिर परिसर में विशेष आयोजन, बेहतर स्वास्थ्य, दीर्घायु और विकसित भारत की कामना के साथ दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

रायगढ़। ग्राम पंचायत एकताल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा, श्रद्धा और विकास के संकल्प के साथ विशेष आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत एकताल के सरपंच हिमांशु चौहान के नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जगन्नाथ मंदिर परिसर में पहुंचकर दीप प्रज्वलित किए।

इस आयोजन में सैकड़ों महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता निभाई। सभी ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बेहतर स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। दीपों से जगमगाए जगन्नाथ मंदिर परिसर में देशहित, जनसेवा और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की कामना की। महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष रूप से उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच हिमांशु चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल भारत और आत्मनिर्भर भारत सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। उनके जन्मदिवस को सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के रूप में मनाना प्रेरणादायी है।

हिमांशु चौहान वर्तमान में रायगढ़ जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं प्रदेश सरपंच संघ के उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। साथ ही वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अनुसूचित जाति के पदाधिकारी के रूप में भी सक्रिय हैं। वे लगातार जनसेवा एवं सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास कार्यों से प्रेरणा लेते हुए हिमांशु चौहान ग्राम पंचायत एकताल में जनहित एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रहते हैं। उनका कहना है कि गांवों का विकास ही विकसित भारत की मजबूत नींव है और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वच्छता एवं जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

आयोजन के अंत में उपस्थित महिलाओं, युवाओं, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...