Blog

“जंगल उजड़ रहे, बेजुबान भटक रहे — विकास पर श्याम गुप्ता का मार्मिक सवाल”

“वन विनाश पर फूटा दर्द: बेजुबान जानवरों को भी आवास-भोजन सुरक्षा की मांग”

रायगढ़। तेज़ी से घटते जंगलों और प्रकृति विनाश के गंभीर प्रभावों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि जब इंसानों के लिए प्रधानमंत्री आवास और बीपीएल खाद्य जैसी योजनाएं चल सकती हैं, तो जंगलों से बेघर हो रहे बेजुबान जंगली जानवरों के संरक्षण पर भी ठोस नीति बननी चाहिए।

श्याम गुप्ता ने कहा कि अंधाधुंध औद्योगिकीकरण और जंगलों की कटाई के कारण वन्य जीव भोजन और आवास की तलाश में भटकने को मजबूर हैं, जिसका असर इंसान और प्रकृति दोनों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास का सही अर्थ तभी साबित होगा, जब एक भी बेजुबान जीव भूखा और बेघर होकर सड़कों व बस्तियों में भटकता नजर न आए।

उन्होंने सरकार और समाज से अपील की कि विकास योजनाओं के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के स्थायी पुनर्वास पर प्राथमिकता दी जाए। प्रकृति संतुलन बिगड़ने का खामियाजा अंततः मानव समाज को ही भुगतना पड़ेगा, इसलिए समय रहते संवेदनशील निर्णय लेना जरूरी है।

श्याम गुप्ता के इस भावनात्मक वक्तव्य ने विकास बनाम पर्यावरण के मुद्दे पर एक बार फिर गंभीर बहस छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...