Blog

रायगढ़ में 30 दिन, 30 सेवा संकल्प का 15वां दिन – ‘जाल बचाओ, कल बचाओ’ अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

रायगढ़, 18 सितंबर 2026

30 दिन, 30 सेवा कार्य संकल्प अभियान के 15वें दिन आज ‘जल बचाओ, कल बचाओ’ अभियान के तहत प्राथमिक शाला के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सुश्री अलिशा अंसारी ने किया।

प्रतियोगिता का विषय ‘जल है तो जीवन है’ रखा गया था, जिसमें बच्चों ने अपने रंगों के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने नल बंद करने, वर्षा जल संचयन और नदियों को स्वच्छ रखने जैसे सुंदर चित्र बनाए।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अबू तुराब अंसारी, द्वितीय पुरस्कार जन्नत आलिया और तृतीय पुरस्कार हुमैरा फातिमा ने प्राप्त किया। विजेता बच्चों को सुश्री अलिशा अंसारी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुश्री अलिशा अंसारी ने कहा, “जल ही हमारा भविष्य है। यदि आज हम जल नहीं बचाएंगे तो कल की पीढ़ी को पानी के लिए तरसना पड़ेगा। बच्चों के माध्यम से दिया गया यह संदेश घर-घर तक पहुंचेगा।”

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई और जल बचाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...