Blog

केलो नदी में उतरकर ओपी चौधरी ने दिया जनभागीदारी का संदेश : श्याम कुमार गुप्ता

केलो तट के विकास, सफाई और ऑक्सीजोन की पहल रायगढ़ के लिए महत्वपूर्ण : प्रेस रिपोर्टर क्लब

रायगढ़। केलो नदी की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर खर्राघाट में आयोजित सेवा संकल्प अभियान में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी स्वयं नदी में उतरकर श्रमदान करते नजर आए। उन्होंने नदी से कचरा एवं विसर्जित गणेश प्रतिमाओं के अवशेष बाहर निकालने के साथ केलो नदी में डुबकी लगाकर उसे नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी श्रमदान किया।

इस पहल पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि विधायक ओ.पी. चौधरी का स्वयं केलो नदी में उतरकर सफाई करना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आम नागरिकों के लिए संदेश है कि नदी की स्वच्छता की जिम्मेदारी केवल शासन-प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी है।

श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि केलो नदी रायगढ़ की पहचान, आस्था और जीवन से जुड़ी हुई है। लंबे समय से केलो नदी और केलो परियोजना को लेकर अलग-अलग स्तरों पर बातें होती रही हैं, लेकिन वर्तमान में केलो तट के विकास, सफाई, गहरीकरण, घाट विकास और मरीन ड्राइव जैसी योजनाओं के रूप में जमीनी स्तर पर काम दिखाई दे रहा है। खर्राघाट में लगभग 29.99 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि केलो नदी के संरक्षण का संदेश पहले भी सामाजिक स्तर पर दिया जाता रहा है। स्वयं उन्होंने अपने साथियों के साथ भेलवा टिकरा, रायगढ़ शहर के हृदयस्थल तथा एकताल ग्राम पंचायत क्षेत्र में केलो नदी सफाई अभियान चलाया था। इन अभियानों में संबंधित अधिकारियों और सामाजिक प्रतिनिधियों को भी जोड़ा गया था। उनका कहना है कि जनभागीदारी से नदी संरक्षण की भावना को लगातार मजबूत करने की आवश्यकता है।

श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि केलो परियोजना को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों के समय भी घोषणाएं और प्रयास हुए, लेकिन उनके अनुसार केलो डैम का वास्तविक निर्माण भाजपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में पूरा होकर जमीन पर दिखाई दिया। इसी तरह वर्तमान में केलो तट के विकास, मरीन ड्राइव, सफाई और ऑक्सीजोन जैसी योजनाओं को लेकर भी काम आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। इन परियोजनाओं के संबंध में उपलब्ध रिपोर्टों में खर्राघाट से शनि मंदिर तक लगभग दो किलोमीटर क्षेत्र के विकास तथा 8.50 एकड़ में ऑक्सीजोन विकसित किए जाने की जानकारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के रूप में रायगढ़ के सामने पर्यावरण संरक्षण एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में शहर में ऑक्सीजोन और हरित क्षेत्रों का विकास प्रदूषण एवं पर्यावरणीय दबाव के बीच शहरी हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हो सकती है। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार खर्राघाट विकास योजना में पाथवे, घाट, हरित क्षेत्र और अन्य नागरिक सुविधाओं को भी शामिल किया गया है।

श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में हर व्यक्ति को हर काम से संतुष्ट कर पाना संभव नहीं होता, लेकिन किसी भी विकास कार्य का मूल्यांकन उसके जमीनी परिणामों और जनता को मिलने वाली सुविधाओं के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केलो नदी को स्वच्छ, सुंदर और संरक्षित रखने के लिए शासन की योजनाओं के साथ नागरिकों की निरंतर भागीदारी भी आवश्यक है।

उन्होंने रायगढ़वासियों से अपील की कि केलो नदी को केवल नदी नहीं, बल्कि रायगढ़ की पहचान और धरोहर मानते हुए इसमें कचरा न डालें तथा स्वच्छता और संरक्षण के अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...