मन की बात में नशामुक्ति, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर, बलबीर शर्मा ने नागरिकों से अमल की अपील



विकसित भारत के निर्माण में हर नागरिक निभाए अपनी अहम भूमिका — बलबीर शर्मा

रायगढ़। रायगढ़ जिले के सक्रिय भाजपा सदस्य एवं पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, नेहरू युवा केंद्र, भारत सरकार में अधिकारी रहे बलबीर शर्मा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नशामुक्ति, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर दिए गए संदेश को उन्होंने महत्वपूर्ण बताते हुए सभी देशवासियों से इन संदेशों को अपने जीवन में अमल करने की अपील की।
बलबीर शर्मा ने कहा कि नशामुक्त समाज, स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। यदि देश का प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझकर इन अभियानों में सहभागी बने, तो समाज और राष्ट्र को नई दिशा मिल सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
बलबीर शर्मा ने देशवासियों से आह्वान किया कि हम सभी नशे से दूर रहें, स्वच्छता को अपनाएं, पर्यावरण की रक्षा करें और समाज में जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से भारत को विकसित भारत के रूप में आगे ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि देश का विकास केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि करोड़ों नागरिकों की सहभागिता से संभव है। इसलिए हम सभी को अपने नागरिक कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्र के विकास में अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए।
