कवरिया में लक्ष्मी पटेल के घर बड़ी चोरी, 8 लाख से अधिक के जेवर-सामान पार



प्रेस रिपोर्टर क्लब के जिला उपाध्यक्ष केशव महंत ने दी घटना की जानकारी


पुसौर। पुसौर ब्लॉक के कवरिया ग्राम में लक्ष्मी पटेल के घर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर घर से करीब 8 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी प्रेस रिपोर्टर क्लब के जिला उपाध्यक्ष केशव महंत ने प्रेस को दी। उन्होंने बताया कि चोरी की इस घटना से पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस जांच के माध्यम से आरोपियों तक कितनी जल्दी पहुंचती है और चोरी गए सामान की बरामदगी हो पाती है या नहीं।
क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता है। ऐसे में पुलिस से उम्मीद है कि मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा चोरी गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी।
