Blog

संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे ओपी चौधरी, नाव से जलमग्न गांवों का लिया जायजा

राहत के साथ स्वास्थ्य शिविर और फसल नुकसान के मुआवजे की प्रक्रिया में सहयोग का दिया भरोसा

रायगढ़। महानदी के बढ़ते जलस्तर से सरिया, पुसौर और चंद्रपुर क्षेत्र के प्रभावित गांवों में बनी बाढ़ की स्थिति के बीच प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते रहे। उन्होंने जलमग्न गांवों तक पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।

चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षित स्थानों पर रहने की व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी प्रभावित लोगों की मदद में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जैसे ही बाढ़ का पानी कम होगा, प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बाढ़ के कारण खेतों में फसलों को हुए नुकसान का भी प्रशासन के माध्यम से आकलन कराया जाएगा तथा पात्र प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग किया जाएगा।

प्रेस रिपोर्टर क्लब ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय जनप्रतिनिधि का प्रभावित जनता के बीच पहुंचना और राहत व्यवस्थाओं की लगातार जानकारी लेना महत्वपूर्ण है। क्लब ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से अपेक्षा जताई कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल तथा फसल और संपत्ति के नुकसान के आकलन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

प्रेस रिपोर्टर क्लब बाढ़ प्रभावित जनता के साथ खड़ा है और राहत एवं बचाव कार्यों में शासन-प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने की अपील करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...