Blog

शक्ति के एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने लिया पर्चा वाले बाबा का आशीर्वाद, दिव्य दरबार में उमड़ रही देशभर से श्रद्धालुओं की भीड़

पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर बना आस्था का केंद्र, पुलिस अधीक्षक सहित कई अधिकारी पहुंचे बाबा अजय उपाध्याय महाराज के दरबार

शक्ति /शक्ति जिले के एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने पेंडरवा पहाड़ी स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित विख्यात दिव्य दरबार में पहुंचकर पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

दिव्य दरबार के संबंध में बताया जाता है कि गुरूदेव अजय उपाध्याय महाराज अपनी सिद्धि शक्ति, चमत्कारिक जानकारी, समस्या निवारण और मार्गदर्शन के लिए देशभर में प्रसिद्ध हो रहे हैं। उनके दरबार में लोगों की समस्याओं का समाधान और आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिलने की मान्यता है, जिसके कारण देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर दर्शन और दिव्य दरबार में शामिल होने पहुंच रहे हैं।

हाल ही में शक्ति जिले के ऊर्जावान पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल ठाकुर एवं शक्ति जिला पंचायत के सीईओ भी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के कारण पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर क्षेत्र अब एक प्रमुख धार्मिक और आस्था का केंद्र बनता जा रहा है।

मंदिर समिति के अनुसार आने वाले समय में यहां और भी बड़े धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के रूप में भी विकसित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...