Blog

जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में 24 अक्टूबर की परिचयात्मक बैठक की तैयारियों पर मंथन

करीब 200 लोगों के शामिल होने की संभावना, स्वागत, भोजन, आमंत्रण और समितियों के गठन को लेकर बनाई गई रूपरेखा

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला रायगढ़ की ओर से आगामी 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाली प्रथम जिला परिचयात्मक बैठक की तैयारियों को लेकर 3 अक्टूबर 2026 को भाजपा कार्यालय की लाइब्रेरी कक्षा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारियों के साथ रायगढ़ नगर मंडल के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों ने विभिन्न तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

बैठक में आगामी परिचयात्मक बैठक को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को आमंत्रित करने, विभिन्न समितियों के गठन, अतिथियों के स्वागत, भोजन व्यवस्था तथा कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा उनकी टीम, जिला भाजपा पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और भाजपा परिवार से जुड़े वरिष्ठजनों को आमंत्रित करने की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई।

बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष असलम हुसैन, जिला महामंत्री सतनाम सिंह पोथीवाल, जिला मंत्री परमजीत सिंह भाटिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मेहरुन्निसा, रायगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष जफर मलिक, महामंत्री नियाज खान एवं राकेश सिंह, रितेश जैन, जिला मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष हामिद अली, शेर की तथा मनप्रीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सभी ने मिलकर आगामी कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने की तैयारी पर जोर दिया। आयोजकों के अनुसार 24 अक्टूबर की प्रथम जिला परिचयात्मक बैठक में लगभग 200 लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए आमंत्रण से लेकर अतिथियों के स्वागत और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं तक अलग-अलग जिम्मेदारियां तय करने पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...