Blog

प्रेस रिपोर्टर क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में हिमांशु चौहान बने रायगढ़ के प्रथम जिलाध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने किया सम्मान, जनहित पत्रकारिता और सुरक्षा पर दिया जोर

रायगढ़ जोहल पैलेस होटल में आयोजित प्रेस रिपोर्टर क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में पत्रकारिता जगत का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा एवं ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ की गई।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम बाल बोन्द्रे, प्रदेश संरक्षक कमल मित्तल , प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सचिव ऋचा खंडेलवाल, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पूजा जायसवाल, बिलासपुर जिलाध्यक्ष अजय साहू तथा जांजगीर जिलाध्यक्ष दीपक बंजारे की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों—लैलूंगा, घरघोड़ा, खरसिया, पुसौर एवं रायगढ़—से आए प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

इस अवसर पर रायगढ़ जिले के प्रथम जिलाध्यक्ष के रूप में हिमांशु चौहान को नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य जनहित पत्रकारिता को मजबूत करना तथा पत्रकारों के सम्मान एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जिला इकाई के सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर चलेंगे और पत्रकारिता के चौथे स्तंभ की गरिमा बनाए रखने हेतु समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने अपने गुरुदेव प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी एवं वरिष्ठ पत्रकारों के मार्गदर्शन में सेवा कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

समारोह उत्साह, सम्मान और संगठनात्मक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...