Blog
बरपाली सुरभि गौधाम में 56 गौवंश का बेहतर तरीके से हो रहा पालन-पोषण




गौसेवा आयोग जिलाध्यक्ष बंशीधर बेहरा एवं जिला सदस्य हेमंत डनसेना ने किया गौधाम का निरीक्षण


पुषौर। गौसेवा आयोग रायगढ़ जिलाध्यक्ष बंशीधर बेहरा एवं जिला सदस्य हेमंत डनसेना द्वारा पुषौर विकासखंड के बरपाली स्थित सुरभि गौधाम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गौधाम में रखे गए 56 गौवंश के पालन-पोषण एवं व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गौधाम में गौवंश का बेहतर तरीके से पालन-पोषण एवं देखभाल की जा रही है। गौवंश के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और उनकी देखरेख पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
गौसेवा आयोग के पदाधिकारियों ने गौधाम की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि गौवंश संरक्षण और सेवा के लिए ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने गौसेवा से जुड़े लोगों को निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
