बालक आश्रम पूर्व माध्यमिक शाला रामपुर में संकुल स्तरीय सेवा संकल्प रथ कार्यक्रम में मिले सामग्री का वितरण




*रामपुर (करतला)।विकासखंड करतला के संकुल रामपुर अंतर्गत शासकीय बालक आश्रम पूर्व माध्यमिक शाला रामपुर में “सेवा संकल्प रथ एवं शिक्षा रथ” कार्यक्रम में प्राप्त सामग्री का वितरण किया गया


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रोशन साहू SMDC अध्यक्ष सेजेस रामपुर , विनय राठिया पूर्व सरपंच , देवेंद्र अग्रवाल पंच प्रतिनिधि ,श्रीमती डाली बाई पटेल पूर्व जनपद पंचायत सदस्य, लक्ष्मी नारायण सिदार SMC अध्यक्ष PS रामपुर , प्यारी राठिया SMC जोगीपाली एवं मुरीत लाल सारथी प्राचार्य सेजेस रामपुर उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया एवं शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री एवं प्रशस्ति पत्रों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संकुल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
