Blog

*महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रिमांड के बाद जेल भेजा गया*

*रायगढ़, 20 जनवरी 2025* । दिनांक 16 जनवरी 2025 को थाना घरघोड़ा में एक स्थानीय महिला द्वारा आरोपी प्रेमदास महंत के खिलाफ घर में घुसकर धमकाने और दुष्कर्म करने की रिपोर्ट आवेदन देकर दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रेमदास महंत (40) को आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।
महिला के अनुसार, 11 जनवरी 2025 की रात आरोपी प्रेमदास महंत महिला के घर में चोरी-छिपे घुस आया था। जब महिला ने प्रेमदास को घर में देखी तो उसने शोर मचाया, इसके बाद आरोपी ने महिला को डरा धमका कर दुष्कर्म किया और भाग गया। महिला ने घटना की जानकारी परिवारवालों को दी और थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध संख्या 13/2025, धारा 332 (ख), 64, 351 (2) बी. एन. एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया और विवेचना शुरू की। आज घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई और उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त (थाना कोतरारोड़), सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह और उनके सहयोगी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि