Blog

निलंबित IAS केएल चौहान और आईपीएस सदानंद को राज्य सरकार ने किया बहाल, दिया क्लीन चिट..रायगढ़ में दे चुके हैं अपनी सेवा

:रायगढ़। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार कांड में निलंबित तत्कालीन कलेक्टर और एसपी को राज्य सरकार ने बहाल कर दिया है। निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव के पूर्व दोनों की बहाली के साथ पोस्टिंग आदेश भी जारी कर दिया गया है।

तत्कालीन भाटापारा-बलौदाबाजार कलेक्टर केएल चौहान को जहां बिलासपुर में अपर संभागीय आयुक्त के साथ सचिव राजस्व मंडल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है।

तो वहीं तत्कालीन एसपी सदानंद कुमार को पीएचक्यू में डीआईजी बनाया गया है। आपको बता दें कि पिछले साल जून में हुई बलौदाबाजार कलेक्टरेट में आगजनी की घटना के बाद राज्य सरकार ने एक्शन लेते हुए कलेक्टर और एसपी दोनों को सस्पेंड कर दिया था। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच चली। जांच रिपोर्ट में क्लीन चिट मिलने के बाद दोनों को राज्य सरकार ने बहाल कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...