Blog

अन्नपूर्णा पवार को मिला सावित्रीबाई फुले सम्मान, कवयित्री और लेखिका हैं अन्नपूर्णा पवार

भाटापारा की कवयित्री और लेखिका के उत्कृष्ट कार्य को मिला प्रदेश स्तर पर मान्यता…

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की प्रसिद्ध व्याख्याता, वीर रस की कवयित्री और लेखिका अन्नपूर्णा पवार को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए सावित्रीबाई फुले सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान महिला इकाई द्वारा रायपुर के वृंदावन सभागार में आयोजित किया गया।

इस भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर सांसद माननीय बृजमोहन अग्रवाल, अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज और डॉ. सुशील त्रिवेदी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संयोजन छत्तीसगढ़ मित्र पत्रिका के वरिष्ठ संपादक सुधीर शर्मा और संरक्षण शशि दुबे द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संस्थान की संभाग अध्यक्ष एवं आयोजक शोभा देवी शर्मा की भूमिका सराहनीय रही।

अन्नपूर्णा पवार को यह सम्मान उनके साहित्यिक और शैक्षणिक योगदान के लिए मिला है, जो न केवल उनके परिवार और जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।

इस सम्मान से प्रेरित होकर अन्नपूर्णा पवार ने अपने कार्य को और अधिक जन-हितकारी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि