Blog

*पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, आरोपी गिरफ्तार*

*रायगढ़, 02 फरवरी*। घरघोड़ा पुलिस ने पुरानी रंजिश पर युवक से मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ग्राम छोटे गुमडा निवासी सुकमनी दास (45) ने 1 फरवरी को घरघोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके बेटे भावेश महंत (18) पर छोटे गुमडा निवासी सुधीर गुप्ता (29) ने डंडे से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे भावेश बेहोश हो गया। जब भावेश के माता-पिता और बहन ने सुधीर से इस बारे में पूछताछ की, तो उसने उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 30/2025 धारा 296, 351(2), 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में सुधीर गुप्ता ने पुरानी रंजिश के कारण हमला करने की बात स्वीकार की।
आहत का प्रारंभिक उपचार के पश्चात रायपुर रिफर किया गया है । मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा तत्काल अपने स्टाफ के साथ आरोपी सुधीर गुप्ता के सकुनत दबिश दिए और आरोपी को हिरासत पर लेकर थाना लाया गया। आरोपित सुधीर गुप्ता पिता गोपाल प्रसाद गुप्ता उम्र 29 वर्ष साकिन छोटे गुमडा, थाना घरघोडा ने अपने मेमोरंडम कथन में रंजिश चला आना बताया और जब दिनांक 01.02.2025 के शाम करीबन 4.30 बजे भावेश दास महंत इसके घर पास आया था तो पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने के नियत से लकडी के डण्डा से उसके सिर पर मारकर घायल कर दिया । उसके बाद जब भावेश के पिता, मां एवं उसके बहन आये तो उन्हें भी गाली गलौज मारपीट किया है आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक लकडी के डण्डा की जप्ती कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय...