Blog

*ग्राम झरियापाली में अवैध शराब की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस की छापेमारी, 20 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

*रायगढ़, 03 फरवरी*। घरघोड़ा पुलिस ने आज 3 फरवरी 2025 को पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम झरियापाली में मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रामकिंकर को सूचना मिली थी कि गांव का सूरज उर्फ सुरेश सोनवानी भारी मात्रा में महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सूरज उर्फ सुरेश सोनवानी (35 वर्ष) निवासी ग्राम झरियापाली, थाना घरघोड़ा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक प्लास्टिक जरेकिन में भरे 20 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3000 रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना घरघोड़ा में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक और आरक्षक शेखर चंद्राकर, भानु प्रताप चंद्रा तथा दिनेश कुमार सिदार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...