Blog

*अवैध महुआ शराब बेचते युवक को कोतरारोड़ पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, 12 लीटर शराब जब्त*

*रायगढ़, 9 फरवरी*। जिले के कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम उसरौट में कल शाम पुलिस ने अवैध महुआ शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई किया गया । पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ते हुए 12 लीटर महुआ शराब जब्त की और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

जानकारी के मुताबिक दिनांक 8 फरवरी 2025 की शाम कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जामपाली उसरौट निवासी *विनय कुमार चौहान (28)* नाला किनारे अवैध महुआ शराब बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे उपनिरीक्षक कुसुम कैवर्त को टीम के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने शराब बिक्री करने की बात कबूल की।
पुलिस ने आरोपी विनय कुमार चौहान के कब्जे से *12 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹1200)* जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में *धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट* के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी विनय का विरुद्ध पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है, आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड के साथ आरोपी को रिमांड पर पेश किया गया है।
इस कार्रवाई में एसआई कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक करुणेश राय, आरक्षक संदीप कौशिक और चन्द्रेश पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय...