Blog

उर्वरक स्कंध में अनियमितता पाये जाने पर दो संस्थान पर हुई कार्यवाही, तीन को मिला कारण बताओ नोटिस,आदान सामग्रियों के गुणवत्ता बनाये रखने के लिये विक्रय केन्द्रों का सतत रूप से जारी रहेगा निरीक्षण, दोषी पाये जाने पर होगी कठोर कार्यवाही

रायगढ़, 27 जुलाई 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने जिले में कृषकों को खाद बीज एवं कीटनाशक की सुगमता पूर्वक गुणवत्तायुक्त उपलब्धता बनाये रखने के निर्देश दिए हुए है। उक्त निर्देश के परिपालन में कृषि विभाग द्वारा जिले के समस्त उर्वरक, बीज एवं कीटनाशी निरीक्षकों के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उक्त जाँच अभियान में विगत सप्ताह में 10 संस्थानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में उर्वरक स्कंध में अनियमितता पाये जाने पर मेसर्स प्रकाश ट्रेडर्स पुसौर को 14 दिनों के लिये एवं मेसर्स सूरज इंटरप्राइजेस कबीर चौक रायगढ़ को 21 दिनों के लिये विक्रय पर प्रतिबंध की कार्यवाही की गई है। इसी तरह मेसर्स गोयल फर्टीलाईजर रायगढ़, महामाया जनरल स्टोर घरघोड़ा एवं मेसर्स हरियाली खरसिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
बीज एवं खाद की गुणवत्ता जांच के लिए विभिन्न विक्रय केन्द्रों से खाद के 103, बीज के 151 एवं कीटनाशी के 19 नमूने जांच के लिए भेजे गये है। उप संचालक कृषि श्री अनिल कुमार वर्मा के अनुसार पूरे खरीफ मौसम में आदान सामग्रियों के गुणवत्ता बनाये रखने के लिये नमूना जांच एवं विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण सतत रूप से चलता रहेगा एवं दोषी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही कि जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...