छत्तीसगढ़

जीवन की जद्दोजहद:ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं धूप, बारिश और थकान की परवाह किए बिना मेहनत और आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन का कर रही प्रयास

घरघोड़ा-लैलूंगा मार्ग पर रोज सुबह और दोपहर के समय एक भावुक दृश्य देखने को मिलता है। सड़क किनारे कुछ ग्रामीण महिलाएं अपने परिवार के भरण-पोषण की आशा में जंगल से लाए गए उत्पाद जैसे मशरूम, तेंदू, चना और फल्ली बेचते हुए नज़र आती हैं। इनके पास कोई दुकान नहीं, न छांव की सुविधा, फिर भी ये महिलाएं धूप, बारिश और थकान की परवाह किए बिना मेहनत और आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन का प्रयास कर रही हैं।

ये महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रही हैं, बल्कि जैविक और प्राकृतिक उत्पादों को शहर तक पहुँचाकर एक स्वस्थ समाज की भी नींव रख रही हैं। इनकी मेहनत में आत्मनिर्भर भारत की परछाईं साफ नज़र आती है।

IMG 20250713 160156
लेकिन इनका यह संघर्ष शासन-प्रशासन के लिए एक सवाल बनकर खड़ा होता है — क्या इन महिलाओं के लिए कोई स्थायी सुविधा नहीं होनी चाहिए?.


इनके लिए यदि सड़क किनारे एक सुरक्षित हाट बाजार, छायादार जगह, पेयजल व्यवस्था, या छोटे स्टॉल की सुविधा दी जाए, तो ये महिलाएं आत्मनिर्भरता के साथ अपने बच्चों का भविष्य भी संवार सकती हैं।

आज जब सरकार महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की बात कर रही है, तब ऐसे वास्तविक संघर्षशील चेहरों की ओर ध्यान देना नितांत आवश्यक हो जाता है।

यह केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि विकास के उस छोर की झलक है, जहां उम्मीदें अब भी ज़िंदा हैं — बस ज़रूरत है एक संवेदनशील दृष्टिकोण की।

✍️ विशेष संपादकीय ब्यूरो रिपोर्ट | रायगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...