Blog

“स्थानीय संस्कृति का सम्मान ही राष्ट्र की असली पहचान: सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता”

रायगढ़। सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने की दिशा में कार्यरत समाजसेवी श्याम गुप्ता ने कहा है कि “इसमें कोई शक नहीं कि स्थानीय लोगों और स्थानीय संस्कृति का सम्मान हर नागरिक को करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है जहां हर क्षेत्र की अपनी परंपरा, वेशभूषा, रीति-रिवाज और जीवन शैली है। इन सांस्कृतिक विशेषताओं ने ही भारत को विश्व में एक अनोखी पहचान दिलाई है।

श्याम गुप्ता ने आगे कहा कि आधुनिक विकास की दौड़ में कहीं न कहीं लोक संस्कृति और परंपरागत मूल्यों की उपेक्षा होने लगी है, जो समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि हमें समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता को बनाए रखना है तो हर जाति, वर्ग और क्षेत्र की सांस्कृतिक अस्मिता का सम्मान करना अनिवार्य है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना समय की मांग है, तभी गांव, शहर और राष्ट्र की पहचान सुरक्षित रह पाएगी।

अंत में उन्होंने समाज से आग्रह करते हुए कहा कि त्योहारों, लोकगीतों, बोली-भाषाओं और परंपराओं का संरक्षण सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। स्थानीय संस्कृति का सम्मान ही “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की नींव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...