Blog

“पूरा प्रदेश जमा कर रहा चावल… और ‘एक’ मिल जमा कर रही बहाने! धान पूरा ग़ायब, संरक्षण पूरा कायम…”

छत्तीसगढ़ / खरीफ विपणन वर्ष 2024–25 में चावल जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 तय थी, जिसे प्रदेश सरकार ने बढ़ाकर अब 30 अप्रैल तक कर दिया है।
इस बढ़ाई गई समय–सीमा का असर भी दिखा—प्रदेश के अधिकांश राइस मिलों ने अब तक करीब 70% चावल जमा कर दिया है।
लेकिन इसके बावजूद पूरे प्रदेश में एक राइस मिल ऐसी है जो नियमों को अपनी जेब में रखकर चल रही है।
इस ‘विशेष’ मिल ने अब तक एक दाना चावल जमा नहीं किया है।
चौंकाने वाली बात यह है कि चावल तो जमा नहीं हुआ,
लेकिन शासन से पूरा धान आराम से उठाया जा चुका है।
और इस पूरे खेल को—सूत्रों के अनुसार—
अधिकारियों का पूरा संरक्षण प्राप्त है।
जब संबंधित अधिकारियों से सवाल पूछा जाता है,
तो वही पुराना सरकारी मंत्र सुनने को मिलता है:
“हमें देखना पड़ेगा…”
मानो वर्षों से कुछ देखा ही नहीं हो।
प्रदेशभर में चर्चा तेज़ है कि यह राइस मिल आखिर किसके संरक्षण और किसकी ताकत पर खुलेआम नियमों की धज्जियाँ उड़ा रही है।
लेकिन अब इंतज़ार ज़्यादा लंबा नहीं।
नाम का खुलासा जल्द—सभी तथ्य और खेल के साथ।
बने रहिए —
राजू सोनी
लाल टोपी पंचायत नियोजन, राजनांदगांव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...