Blog

शैली पर सवाल, मुद्दों पर समर्थन: आकांक्षा टोप्पो के सवालों ने शासन–प्रशासन को आईना दिखाया

छत्तीसगढ़ जनप्रतिनिधि आकांक्षा टोप्पो की कार्यशैली को लेकर भले ही मतभेद हो..गलत हों, लेकिन यह भी सच है कि वे जिन जनहित के मुद्दों को उठा रही हैं, वे आम जनता की पीड़ा और आक्रोश की सच्ची अभिव्यक्ति हैं। शासन–प्रशासन को लेकर जो बातें वे सार्वजनिक मंचों पर कह रही हैं, वही बातें जनता अक्सर पीठ पीछे आपस में करती है। ऐसे में मुद्दों की गंभीरता को नजरअंदाज करना न तो लोकतंत्र के हित में है और न ही प्रशासनिक पारदर्शिता के।

लोकतंत्र में आलोचना असहज हो सकती है, लेकिन आवश्यक है। किसी भी व्यवस्था की मजबूती उसकी आत्मालोचना की क्षमता से तय होती है। आकांक्षा टोप्पो द्वारा उठाए गए प्रश्न यह संकेत देते हैं कि जनता अपने अधिकारों, सुविधाओं और न्याय को लेकर सजग है। शासन–प्रशासन का दायित्व बनता है कि वह शैली से अधिक मुद्दों पर ध्यान दे और जहां कमियां हैं, उन्हें स्वीकार कर सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाए।

जनविश्वास केवल आदेशों या घोषणाओं से नहीं, बल्कि संवेदनशील सुनवाई, समयबद्ध समाधान और ईमानदार कार्यप्रणाली से अर्जित होता है। यदि प्रशासन जनता की आवाज को दबाने के बजाय उसे समझे, संवाद बढ़ाए और जवाबदेही सुनिश्चित करे, तो असंतोष विश्वास में बदला जा सकता है।

आज आवश्यकता इस बात की है कि शासन–प्रशासन आत्ममंथन करे, जनता की भावनाओं को सम्मान दे और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करे। तभी लोकतंत्र मजबूत होगा और जनता का भरोसा फिर से कायम किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
संकुल स्तरीय टी.एल.एम. मेला का आयोजन पत्रकारों की जमीन पर बनेगा स्टेडियम! छोटे पत्रकारों के आवास का सपना टूटा, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी ... महिला सशक्तिकरण की मिसाल: अदाणी फाउंडेशन ने 500 से ज्यादा महिलाओं को किया सम्मानित रायगढ़ के व्यापारिक जगत में नई चमक: 'समृद्धि बिजनेस पार्क' का भव्य शुभारंभ 13 मार्च से ग्राम ढोरम विद्यालय में लगा आरोग्य स्वास्थ्य शिविर, 82 मरीजों ने लिया लाभ इंडिया गेट से सोनीपत तक योग की अलख: योग आचार्य अर्जुन सिंह राजपुरोहित ने हजारों लोगों को कराया निःशु... बालोद की पंचायतों में विकास पर सवाल! ‘कमीशन मॉडल’ की चर्चाओं से गरमाई सियासत बच्चों की राशि में खेल! शिक्षक-प्राचार्य खुद बने वेंडर, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी कड़ी चेतावनी “सनातन धर्म के महान प्रहरी दिलीप सिंह जूदेव को जन्मदिवस पर नमन: पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय ने किया... “आत्मनिर्भरता के दौर में रिश्तों की दरार: समझ और सम्मान से ही बच सकते हैं संबंध”