Blog

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता

भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश

रायगढ़। पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक तथा प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव रेंशी श्याम कुमार गुप्ता ने समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

श्याम कुमार गुप्ता ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म, न्याय, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया कर्मयोग का संदेश आज भी पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक है।

उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व नहीं, बल्कि धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश का संदेश देने वाला पावन पर्व है। हमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और मानवता को मजबूत करना चाहिए।

उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हुए कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए तथा हमारा राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

रेंशी श्याम कुमार गुप्ता ने कहा—

“नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।”

समस्त देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

— रेंशी श्याम कुमार गुप्ता
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक, नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन
प्रदेश सचिव, प्रेस रिपोर्टर क्लब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ