Blog

गुरनाम सिंह से ज्यादा मजबूत दावेदार कोई नही,वार्ड 05 घरघोड़ा से ठोकी दावेदारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष के समक्ष पेश की दावेदारी

घरघोड़ा बीजेपी में पार्षद पद के उम्मीदवारी के प्रश्न पर मचे उथल-पुथल के बीच एक शख्स की प्रबल दावेदारी सामने आई है। इस शख्स का नाम है – गुरनाम सिंह ।घरघोड़ा बीजेपी के कार्यक्रमो में सदैव पाये जाने वाले पिछले 10-15 वर्षों से बीजेपी की राजनीति में सक्रिय है। घरघोड़ा वार्ड आरक्षण होने के बाद में उम्मीदवारी के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त बनती जा रही है।

इस कड़ी में वार्ड 05 के पार्षद पद के लिए वर्त्तमान मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री गुरनाम सिंह ने भी अपनी दावेदारी ठोकी है।गुरनाम सिंह ने बीजेपी के अनुषांगिक संगठन युवा मोर्चा से अपनी राजनीति की शुरूआत की थी तथा रायगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य बने।वहीं वर्तमान में घरघोड़ा मंडल के अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री पद पर रहते हुए संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे है वहीं गुरनाम रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के करीबी माने जाते हैं तथा भूपेश बघेल सरकार के समय राजनीतिक आंदोलन में लाठिया खाने वाले बीजेपी के सच्चे सिपाही बन कर सदैव पार्टी के सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं। इसके अलावा घरघोड़ा के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी देखने को मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...