Blog

वफादार शेरू ने 18 वर्ष की उम्र में तोड़ा दम, गजानंदपुरम कॉलोनी में शोक की लहर

रायगढ़ गजानंदपुरम कॉलोनी में लोगों का चहेता वफादार कुत्ता शेरू अब नहीं रहा। 18 वर्ष की लंबी उम्र जीने वाले शेरू ने आज मंगलवार अंतिम सांस ली। उसकी निष्ठा और स्नेह ने पूरे मोहल्ले को भावुक कर दिया। कॉलोनी निवासी बलबीर शर्मा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “शेरू ने मेरे सामने ही दम तोड़ा, मैं रात ही दिल्ली से लौटा था, शायद वह मेरा इंतजार कर रहा था।”

शेरू का अधिकांश समय कॉलोनी के मंदिर में ही बीतता था। वह मंदिर आने-जाने वालों का स्वागत करता और बच्चों के साथ खेलता था। पूरी कॉलोनी उसे एक परिवार के सदस्य की तरह मानती थी। लोग बताते हैं कि शेरू किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता था, बल्कि सबकी रक्षा करता था।

उसके निधन से कॉलोनी में गहरा शोक छा गया है। मंदिर परिसर में बलबीर शर्मा सहित डॉक्टर श्रीवास्तव जी मंदिर के महराज जी सहित किशोर अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, मंजू धारीवाल, बाला शर्मा, विनया कारमोरे, मधु श्रीवास्तव, केशव अग्रवाल, नितिन शर्मा, कार्तिक सभी कॉलोनी के महिला शक्ति द्वारा उसे फूल माला कफन दफन कर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई सभी की आंखें नम थीं और हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी — “शेरू जैसा वफादार दोस्त फिर नहीं मिलेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ