Blog

तमनार में जिंदल प्रोजेक्ट के विरोध में उबाल, ग्रामीणों ने आर्थिक नाकेबंदी आंदोलन शुरू किया

गोपनीय ढंग से फर्जी जनसुनवाई का आरोप, आक्रोशित ग्रामीणों का विस्फोटक विरोध

रायगढ़ तमनार क्षेत्र में जिंदल परियोजना को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। स्थानीय जनता ने आरोप लगाया है कि हजारों लोगों के विरोध और उपस्थिति के बावजूद जनसुनवाई को गोपनीय तरीके से संचालित किया गया, जिससे उनकी आवाज पूरी तरह दबा दी गई। ग्रामीणों ने इसे “फर्जी जनसुनवाई” बताते हुए कहा कि प्रशासन ने जनभावनाओं की अनदेखी कर औपचारिकता निभाने की कोशिश की है।

इसी के विरोध में तमनार व आसपास के गांवों के लोगों ने आर्थिक नाकेबंदी आंदोलन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी बातों को गंभीरता से नहीं सुना जाता और जनसुनवाई पुनः पारदर्शी तरीके से नहीं कराई जाती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं।

ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शासन–प्रशासन उनकी जमीन, जल, जंगल और जीवन पर असर डालने वाले निर्णय बिना सहमति के लेता है, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन को आगे बढ़ाने को मजबूर होंगे। तमनार क्षेत्र में माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है और जनता अपनी मांगों पर अडिग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि