Blog

दिव्य दरबार में थाना प्रभारी कमल महतो ने लिया गुरूदेव पंडित अजय उपाध्याय महाराज का आशीर्वाद

पाण्डरवा पहाड़ी हनुमान धाम में देशभर से उमड़ रही श्रद्धालुओं की आस्था

शक्ति जिला पाण्डरवा स्थित पहाड़ी हनुमान जी धाम में आयोजित दिव्य दरबार में माँ संतोषी एवं बजरंगबली के सिद्ध साधक, पर्चा वाले गुरूदेव पंडित अजय उपाध्याय महाराज के श्रीचरणों में डभरा थाना प्रभारी कमल महतो जी ने उपस्थित होकर विधिवत हाजिरी लगाई और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गुरूदेव ने उन्हें मंगलकामनाएं देते हुए धर्म, सेवा और कर्तव्य पथ पर अडिग रहने का आशीष प्रदान किया।

दिव्य दरबार में गुरूदेव पंडित अजय उपाध्याय महाराज की अलौकिक साधना और आध्यात्मिक शक्ति के प्रति लोगों की गहरी आस्था देखने को मिली। भारत के अनेक राज्यों से श्रद्धालु अपने जीवन की विभिन्न समस्याओं—स्वास्थ्य, पारिवारिक, आर्थिक और मानसिक कष्टों के समाधान की आशा लेकर लगातार गुरूदेव के दर्शन हेतु पाण्डरवा पहाड़ी हनुमान धाम पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि गुरूदेव के पर्चे और मार्गदर्शन से उन्हें सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और समाधान की अनुभूति होती है। दिव्य दरबार में भक्ति, श्रद्धा और अनुशासन का अद्भुत संगम दिखाई देता है, जिससे यह धाम क्षेत्र सहित देशभर में आध्यात्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि