Blog

पाण्डरवा पाहाड़ी हनुमान मंदिर में मानवता का अनुपम उदाहरण: पर्चा वाले बाबा गुरुदेव अजय उपाध्याय ने दिव्यांग व अनाथ बच्चों को किया कंबलदान

शक्ति जिला स्थित पाण्डरवा पाहाड़ी हनुमान जी मंदिर में रविवार को सेवा, करुणा और मानवता का प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला। पर्चा वाले बाबा गुरुदेव पंडित अजय उपाध्याय जी ने अपने पिता श्री देवदत्त उपाध्याय जी के साथ सपरिवार “उम्मीद” संस्था के दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों को शीतकाल के मद्देनज़र कंबलदान कर स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर बाबा गुरुदेव ने कहा कि समाज का सच्चा धर्म जरूरतमंदों की सेवा में निहित है। ठंड के मौसम में एक कंबल न केवल शरीर को गर्मी देता है, बल्कि अपनत्व और सुरक्षा का भाव भी जगाता है। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखकर उपस्थित सभी जन भावुक हो उठे।

कार्यक्रम में अनीता जी सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। संस्था के प्रतिनिधियों ने बाबा गुरुदेव एवं उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देते हैं।

पाण्डरवा पाहाड़ी हनुमान जी मंदिर परिसर में संपन्न यह सेवा कार्य निस्संदेह समाज के लिए संदेश है कि आस्था के साथ-साथ करुणा और सेवा ही सच्ची साधना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...