Blog

संविधान से चलता है भारत नफरत से नहीं, एकता ही राष्ट्र की असली ताकत… श्याम गुप्ता

छत्तीसगढ़ / यह कहना पूरी तरह गलत है कि भारत में डर का माहौल है। भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक देश है, जो अपने संविधान के मूल सिद्धांतों पर चलता है। यहाँ प्रत्येक नागरिक को विचार, अभिव्यक्ति, धर्म और जीवन की स्वतंत्रता प्राप्त है। समस्या स्वतंत्रता में नहीं, बल्कि उस पाखंड और फर्जी, गंदी राजनीति में है, जो आज समाज में एक फैशन का रूप लेती जा रही है। दुर्भाग्यवश यह प्रवृत्ति किसी एक धर्म, पंथ, जाति या संप्रदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि लगभग हर वर्ग में किसी न किसी रूप में देखने को मिलती है।

एक-दूसरे के अपमान, वैचारिक असहिष्णुता और नफरत की राजनीति ने देश को सबसे अधिक नुकसान पहुँचाया है। इतिहास गवाह है कि आपसी फूट और विघटन के कारण ही भारत को मुगल और अंग्रेजी शासन के दौरान भारी सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक क्षति उठानी पड़ी। इसी विभाजन का दुष्परिणाम रहा कि देश टूटा, समाज बिखरा और धर्मांतरण जैसी पीड़ादायक घटनाएँ सामने आईं।

सच्चाई यह है कि तोड़ना आसान होता है, लेकिन जोड़ना बेहद कठिन। आज समाज में जोड़ने के प्रयास कम और तोड़ने की कोशिशें अधिक दिखाई देती हैं। आवश्यकता है कि सर्व समाज मिलकर संविधान की मूल भावना—एकता, समानता और भाईचारे—को मजबूत करे। नफरत नहीं, संवाद; अपमान नहीं, सम्मान—यही भारत को सशक्त, समृद्ध और अखंड बना सकता है।

— यह कथन देश के सामाजिक कार्यकर्ता, प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संरक्षक श्याम गुप्ता के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि