Blog

सम्पूर्ण प्रकृति का सम्मान ही सनातन धर्म की आत्मा : श्याम गुप्ता

दिव्य शक्तियों की देन है सनातन संस्कृति, मानव निर्मित नहीं : सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

छत्तीसगढ़ सनातन धर्म केवल एक पंथ या आस्था नहीं, बल्कि सम्पूर्ण प्रकृति के सम्मान और समावेश की महान संस्कृति है। यह विचार सामाजिक कार्यकर्ता प्रेस रिपोर्टर क्लब प्रदेश संरक्षक व नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक रेंशी श्याम गुप्ता ने व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन धर्म को किसी एक मानव ने नहीं, बल्कि दिव्य शक्तियों और प्रकृति के नियमों ने गढ़ा है। यही कारण है कि इसमें जल, जंगल, जमीन, पशु-पक्षी, वृक्ष और समस्त जीव-जगत को समान आदर दिया गया है।

श्याम गुप्ता ने कहा कि सनातन धर्म की संस्कृति त्याग, सहअस्तित्व और समर्पण पर आधारित है। जो व्यक्ति प्रकृति, जीवन और सृष्टि के संतुलन को समझने की क्षमता नहीं रखता, वही सनातन धर्म और उसकी संस्कृति को स्वीकार नहीं कर पाता। सनातन परंपरा हमें सिखाती है कि मानव स्वयं को प्रकृति से श्रेष्ठ नहीं, बल्कि उसका अभिन्न अंग माने।

उन्होंने आगे कहा कि आज के भौतिकवादी युग में सनातन मूल्यों को कमजोर करने के प्रयास हो रहे हैं, जबकि यही मूल्य मानव समाज को विनाश से बचाने की शक्ति रखते हैं। आवश्यकता इस बात की है कि समाज सनातन संस्कृति के मूल तत्वों—प्रकृति सम्मान, सहिष्णुता और समावेश—को समझे और अपने जीवन में उतारे।

श्याम गुप्ता ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सनातन धर्म को रूढ़ियों के बजाय उसके वैज्ञानिक, आध्यात्मिक और प्रकृति-आधारित स्वरूप में समझें और विश्व कल्याण के इस मार्ग को आगे बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि