Blog

जामगांव में बटमूल कॉलेज के रासेयो शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधायक विजय अग्रवाल

राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती है- विजय अग्रवाल

रायगढ़ – शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना महापल्ली के प्राचार्य डॉ. पी. एल. पटेल, महाविद्यालय समिति संचालन समिति के अध्यक्ष एन.आर.प्रधान जी के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. के. गुप्ता के कुशल नेतृत्व में बटमूल आश्रम महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के साथ दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन जामगांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में 17 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक ग्राम जामगांव में किया गया। रासेयो शिविर के समापन समारोह रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं मंचस्थ अतिथियों द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों का एन.एस.एस. बैच लगाकर एवं पुष्पगुच्छ और माला से स्वागत अभिनंदन किया गया। स्वयंसेवक छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सामूहिक स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी गई। उसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ के के गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजय अग्रवाल जी का साल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के के गुप्ता ने सात दिवसीय विशेष शिविर प्रतिवेदन में कार्य योजना के तहत किए गए कार्यों को विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने समापन शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस शिविर में छात्र छात्राओं को स्वच्छता का महत्व बताया और कहा कि स्वच्छ भारत में ही स्वच्छ भारत निवास करता है अतः हम सभी को स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बना लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज हित में निष्ठा पूर्वक कार्य करने तथा शिविर की गतिविधियों से अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के के गुप्ता के नेतृत्व में शिविरार्थियों का अनुशासन एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण अत्यंत प्रेरणादायी रहा। ऐसे शिविर विद्यार्थियों में सेवा, संस्कार और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत करते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल ने विशेष शिविर आयोजन के उद्देश्य को बताया। महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष श्री एन आर प्रधान, सचिव दशरथ गुप्ता, मुरारी अग्रवाल, सरपंच प्रमोद कुमार चौहान, प्यारीलाल गुप्ता, संतोष राम चौहान ने आशीर्वचन प्रदान किया। सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रो. लक्ष्मीन खड़िया, सरपंच प्रमोद कुमार चौहान, सचिव सुजीत कुमार गुप्ता एवं शिविरार्थियों को पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के कर-कमलों से स्मृति चिन्ह, साल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ के के गुप्ता एवं आभार व्यक्त सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रो. लक्ष्मीन खड़िया ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय संचालन समिति के चेयरमैन एनआर प्रधान, सचिव दशरथ गुप्ता, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी एल पटेल, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी तथा रेड रिबन एवं रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. के के गुप्ता, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो पी के गुप्ता, डॉ गीता देवांगन, प्रो नीलकंठ निषाद, प्रो लक्ष्मीन खड़िया, प्रो सुधा पटेल, यमुना मेहर, सुशीला यादव एवं प्रमुख रूप से राजेश अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय मिश्रा, लोईंग भाजपा मंडल महामंत्री मुरारी लाल अग्रवाल, सरपंच प्रमोद कुमार चौहान, उपसरपंच गुलाब गुप्ता, सचिव सुजीत गुप्ता, राजकुमार प्रधान, प्यारीलाल गुप्ता, संतोष राम चौहान, सुग्रेशन गुप्ता, सोनूराम गुप्ता, सदानंद सिदार, विराट पाण्डे, नरेद्र कुमार नवनीत, सेवा निवृत्त सैनिक रवि गुप्ता, श्रीमती साबिन गुप्ता, बनुजा गुप्ता, डॉ दिलीप प्रधान, विजय अग्रवाल जी के पोता प्रणव अग्रवाल, पोती मेघा अग्रवाल एवं ग्राम जामगांव के युवा मंडल, महिला समिति के सदस्यों व गणमान्य नागरिकों एवं शिविर में शामिल स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि